नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर को मिली दुष्कर्म की धमकी के संबंध में उसकी जांच जारी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए सोशल साइटों की जांच की जा रही है। पुलिस को इस मामले में थोड़ा और वक्त चाहिए।
विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा, "हम दोषियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। अपराध शाखा तथा साइबर शाखा एक साथ मामले की जांच कर रही है। व्यापक जांच-पड़ताल जारी है। मामले के तह तक पहुंचने के लिए हमें कुछ वक्त की जरूरत है।"
उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच गुरमेहर की शिकायत तथा दिल्ली महिला आयोग द्वारा उनकी शिकायत के साथ भेजी गई स्क्रीनशॉट पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में फेसबुक तथा गूगल सर्च इंजन से मदद मांगी है, ताकि उस आईपी एड्रेस का पता लगाया जा सके, जिससे धमकियां दी गईं।
ये भी पढ़ें-
Latest India News