IIT दिल्ली के छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक छात्र अपनी मां के साथ कैंपस के अंदर स्थित न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में रहता था। घटना के वक्त छात्र की मां अपने पैतृक गांव गई हुई थी।
दिल्ली में एक युवक का मर्डर हो गया। शादी समारोह में विवाद ने इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के उत्तम नगर में हुए हत्याकांड के बाद मदद के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोपियों ने क्यूआर कोड लगाकर अपने खातों में 37 लाख रुपये इकट्ठा कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल ने बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ देश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने सभी थानों को गैस एजेंसियों की लिस्ट बनाने के आदेश दिए हैं। इन सभी एजेंसियों के बाहर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
'मुझे नहीं बनना सब-इंस्पेक्टर, मै कांस्टेबल ही ठीक। कृपया करके मेरी पदोन्नति को उल्टा किया जाए'। ये मांग दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने की है। SI ने डिमोशन की मांग करते हुए लेटर भेजा है जिसपर हर कोई हैरान है।
दोनों को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। दोनों पहले भी भारत से डिपोर्ट किए जा चुके थे, फिर दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस आए।
कार के अंदर बंद पड़े शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों शवों की पहचान कर ली गई है। दोनों मृतक दिल्ली के रहने वाले हैं। कार के अंदर शराब के पाउच भी मिले हैं।
Delhi Police Encounter: दिल्ली के रोहिणी में पुलिस मुठभेड़ के बाद बवाना कारोबारी हत्याकांड के 2 शूटर मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे पैर में लोगी लगने के बाद गिरफ्तार हुए। जांच में विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित से कनेक्शन की आशंका जताई गई है।
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन विवाद में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल लगातार जारी है। अब इस मामले में शिखर धवन ने भी बयान जारी किया है और कहा है कि मानवता को इस लेवल तक कभी नहीं गिरना चाहिए।
तरुण हत्याकांड में दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करेगी।
टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच दिल्ली, यूपी और अहमदाबाद पुलिस के मजेदार ट्वीट्स ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली है। पुलिस की जुगलबंदी पोस्ट की जमकर चर्चा हो रही है।
दिल्ली में मणिपुर की एक लड़की के साथ बदसलूकी हुई है। लड़की के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है, जिसके बाद लड़की को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
चोरी की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। ATM के पास ये वारदात हुई है। पुलिस की टीम आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं कर पाई है।
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक घर मे दो सगी बहनों की लाश मिली जबकि मां बेहोशी की हालत में मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बेटियों की हत्या के बाद मां के द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की आशंका । पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी।
होली के मौके पर दिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 1,200 से अधिक वाहन चालकों पर मामला दर्ज किया गया। इनमें सबसे अधिक मामले पश्चिमी क्षेत्र से सामने आए हैं।
दिल्ली में होली को लेकर पुलिस ने खास व्यवस्था की है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में ही 700 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली में 70 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आनंद मोहन को डीजी तिहाड़ जेल बनाया गया है। वहीं कई अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदल दी गई है।
दिल्ली के द्वारका में एक शख्स का सोने की चेन और अंगूठियों को लेकर शौक ही उसकी मौत की वजह बन गया। शख्स के दोस्तों ने पैसों के लालच में उसका कत्ल कर दिया।
दिल्ली में डिफेंस कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुर्तगाल और जर्मनी के इंटरनेशनल नंबर से ये धमकी दी गई है। मामले की जांच स्पेशल सेल कर रही है।
संपादक की पसंद