1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध में मखाने डालकर खाने से क्या होता है? सेहत को मिल सकते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

दूध में मखाने डालकर खाने से क्या होता है? सेहत को मिल सकते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 15, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 15, 2026 06:30 am IST

Makhana milk health benefits: क्या आपने कभी दूध में मखाने डालकर खाए हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने वाला दूध आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है।

मखाने वाला दूध- India TV Hindi
मखाने वाला दूध Image Source : SHE COOKS/YT/HEBBARS KITCHEN

दादी-नानी के जमाने से पोषक तत्वों से भरपूर दूध को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। लेकिन क्या आपने कभी दूध और मखाने के फूड कॉम्बिनेशन के बारे में सुना है? दूध और मखाने को एक साथ कंज्यूम करने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दूध में मखाने डालकर खाते हैं, तो आपकी फिजिकल हेल्थ और मेंटल हेल्थ कितनी ज्यादा सुधर सकती है...

हड्डियों के लिए फायदेमंद- मखाने वाले दूध में कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यानी मखाने वाला दूध हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए मखाने वाले दूध को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो भी मखाने वाले दूध को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।

दूर होगी कमजोरी- क्या आपको थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको मखाने वाले दूध का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। ताकत और एनर्जी के लिए मखाने वाला दूध एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने वाले दूध में मौजूद तमाम पोषक तत्व मसल्स ग्रोथ में भी मददगार साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, मखाने वाले दूध को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पेट की सूजन और कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मखाने वाले दूध का सेवन किया जा सकता है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने वाला दूध आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। अगर आप अपनी नींद की गुणवत्ता सुधारना चाहते हैं, तो रात में मखाने वाला दूध पी सकते हैं। कुल मिलाकर मखाने वाला दूध आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।