बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम सिर्फ दूसरे वनडे में जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाई। बाकी के पहले और तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धूल चटाया। इस बीच सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने तीसरा वनडे खत्म होने के बाद बताया कि उनकी टीम को क्यों इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान शाहीन का मानना है कि रिशाद हुसैन की स्पिन बॉलिंग ने मैच उनसे छीन लिया।
तीसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि मुझे लगता है कि शुरुआती विकेट हमें थोड़े महंगे पड़े, लेकिन मुझे टीम पर सच में गर्व है। वे आखिर तक लड़ते हैं और मुझे लगता है कि हमें युवाओं के लिए इसकी जरूरत है और वे आखिरी बॉल तक लड़ते हैं। शाहीन ने सलमान अली आगा के शतक को लेकर कहा कि हां, सलमान हमेशा एक बहुत अच्छा प्लेयर रहा है, टेस्ट और ODI में वह हमेशा मिडिल-ऑर्डर में अच्छा करता है। उन्हें स्पिन और फास्ट बॉलर्स को खेलना पसंद है। मुझे लगता है कि सलमान ने बहुत लंबे समय तक पाकिस्तान के लिए खेला है और बहुत अच्छी पारियां खेली हैं।
अपनी टीम को लेकर शाहीन ने कहा कि कई युवा पहली बार यहां वनडे के लिए आए थे और उन्होंने अच्छा खेला और हम उन्हें सपोर्ट करेंगे। अपनी बैटिंग को लेकर शाहीन ने कहा कि हां, मैं रन बनाने की कोशिश करूंगा, जैसे यह मेरा काम है, लेकिन हां, रिशाद ने सच में बहुत अच्छी बॉलिंग की। वह एक बेस्ट लेग स्पिनर है। सीरीज जीतने के लिए बांग्लादेश टीम को बधाई। उन्होंने सच में बहुत अच्छा खेला। युवाओं को लेकर कप्तान ने कहा कि वे जितना ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे, उतना ही वह तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
तीसरे वनडे मैच की बात करें तो वहां बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन तमीम ने 107 बॉल पर 107 रन बनाए। 291 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से सलमान अली आगा ने शतक लागाया, लेकिन उनकी ये पारी बेकार गई। उन्हें 98 गेंदों में 106 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें
पहला टी20 हारने के बाद कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पूरी सीरीज से हो गया बाहर
संपादक की पसंद