1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कार के अंदर बंद पड़े मिले दो शव, आ रही थी बदबू, कल दोपहर से खड़ी थी गाड़ी, इलाके में मचा हड़कंप

दिल्ली में कार के अंदर बंद पड़े मिले दो शव, आ रही थी बदबू, कल दोपहर से खड़ी थी गाड़ी, इलाके में मचा हड़कंप

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 10, 2026 04:41 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 04:47 pm IST

कार के अंदर बंद पड़े शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों शवों की पहचान कर ली गई है। दोनों मृतक दिल्ली के रहने वाले हैं। कार के अंदर शराब के पाउच भी मिले हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार के अंदर दो शव बरामद हुए हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आईएनए थाने की पुलिस को मंगलवार को कार के अंदर दो शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर जांच करने पर एक सफेद रंग की AURA कार सड़क किनारे नाले के पास खड़ी मिली। गाड़ी के शीशे बंद थे और गाड़ी लॉक नहीं थी।

कार के अंदर से शराब के पाउच भी मिले

गाड़ी की जांच करने पर कार के अंदर दो लोग बैठे मिले और गाड़ी के अंदर से बदबू आ रही थी, जिससे पता चलता है कि शव कुछ समय से वहां पड़े थे। कार के अंदर शराब के तीन पाउच भी मिले, जिनमें से दो सीलबंद हालत में और एक खुला/बिना सीलबंद हालत में मिला।

कल दोपहर से खड़ी थी गाड़ी

स्थानीय पूछताछ और आस-पास के CCTV कैमरों की जांच के दौरान पता चला कि वह गाड़ी पिछले दिन दोपहर करीब 2 बजे से मौके पर खड़ी थी।  उसके बाद किसी भी व्यक्ति को गाड़ी में अंदर या बाहर जाते नहीं देखा गया।

दोनों शवों की हुई पहचान

जांच को आगे बढ़ाते हुए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। क्राइम सीन का इंस्पेक्शन किया गया। लाशों को हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों शवों की पहचान की गई है। एक मृतक का नाम विकास है। वह बेडकर कॉलोनी, खेड़ा खुर्द, दिल्ली का रहने वाला है। उम्र करीब 42 साल बताई जा रही है। पेशा ड्राइवर है। गाड़ी में भी ड्राइविंग सीट पर बैठा मिला है।

दूसरे शव की पहचान बिजेंद्र उर्फ भोला के रूप में हुआ हौ। वह भी खेड़ा खुद्र, अंबेडकर कॉलोनी, दिल्ली का रहने वाला है। इसकी उम्र 36 साल है। यह पेशे से प्लंबर है। गाड़ी के अंदर पिछली सीट पर शव मिला है।

यूपी का रहने वाला है कार का ड्राइवर

पुलिस की टीम ने बताया कि गाड़ी का मालिक राकेश कुमार है। वह भी अंबेडकर कॉलोनी, खेड़ा खुर्द, दिल्ली का रहने वाला है। यहां पर उसका किराए पर रहता है। मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है।

शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। दोनों लोग बंद गाड़ी के अंदर बैठे मिले और अंदर से बदबू आ रही थी। ऐसा लगता है कि मौतें दम घुटने से हुई होंगी। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम जांच के बाद पता चलेगा। अब तक की जांच में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। हालांकि,जांच के नतीजे के आधार पर सही कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।