Michigan Synagogue Attack: इजरायली सेना ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते मिशिगन के एक सिनेगॉग पर हमला करने वाले शख्स का भाई हिजबुल्लाह का कमांडर था, जिसे इस महीने की शुरुआत में इजरायली हवाई हमले में मार गिराया गया था। इजरायली सेना के अनुसार, इब्राहिम मुहम्मद गजाली हिजबुल्लाह की बैडर यूनिट में हथियारों के संचालन का जिम्मेदार था, जिसने इजरायल पर सैकड़ों रॉकेट दागे थे। इब्राहिम को 5 मार्च को लेबनान में एक इजरायली हवाई हमले में मार गिराया गया, जिसमें हमलावर के साथ 3 अन्य लोग भी मारे गए थे।
गौलतलब है कि, हाल ही में 41 साल के अयमान मोहम्मद गजाली ने डेट्रॉइट के पास वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में टेंपल इजरायल सिनेगॉग पर हमला किया था। अधिकारियों के अनुसार, अयमान ने परिवार के सदस्यों की मौत की खबर मिलने के बाद यह कदम उठाया। हमले के दौरान अयमान ने अपनी कार को सिनेगॉग की इमारत में घुसा दिया, जिसमें राइफल, फायरवर्क्स और गैसोलीन जैसे ज्वलनशील पदार्थ थे। उसने विंडशील्ड से गोलियां चलाईं और सिक्योरिटी गार्ड से मुठभेड़ हुई। गाड़ी में आग लगने और फंस जाने पर उसने खुद को गोली मार ली। इस हले में सिनेगॉग में मौजूद दर्जनों बच्चों और स्टाफ को कोई चोट नहीं आई थी।
FBI हमले की जांच कर रही है और इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ टारगेटेड हिंसा करार दिया है, लेकिन अभी इसे आतंकी हमला घोषित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं होने की बात कही है। FBI ने इजरायली सेना के दावों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के मुताबिक, गज़ाली 2011 में अमेरिका आया था। 2016 में उसे अमेरिकी नागरिकता मिली थी।

इजरायली सेना ने तेज किए हमले
अयमान गजाली लेबनान मूल का था और डियरबॉर्न हाइट्स में रहता था। वह एक रेस्तरां में काम करता था। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब इजरायल-ईरान जंग के बीच लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना ने हमले तेज कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें:
"मैं तो कॉफी के लिए ही मर रहा हूं ", मौत की अफवाहों पर बोले नेतन्याहू, जारी किया वीडियो
संपादक की पसंद