इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने रविवार को बेरूत में किए गए हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ सदस्य एवं चरमपंथी हेथम तब्ताबाई को मार गिराया है।
इजरायल ने एक बार फिर हिजबुल्लाह के खिलाफ घातक हवाई हमले किए हैं। इजरायली सेना ने लेबनान के कई शहरों पर हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है। लेबनानी सरकार ने कहा है कि हमलों में नागरिकों को नुकसान पहुंचा है।
गाजा में युद्ध विराम लागू होने के बाद इजरायली सेना ने शनिवार तड़के लेबनान के दक्षिणी इलाके पर बड़ा हवाई हमला कर दिया। यह हमला हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशान बनाकर किया गया।
हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने आतंकी गुटों को हराया, तो अगला निशाना खाड़ी देश होंगे। उन्होंने बहरीन और यूएई जैसे देशों से समर्थन की अपील की। इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध में लेबनान को भारी नुकसान हुआ है और सीजफायर के बाद भी तनाव जारी है।
लेबनान चाहता है कि हिजबुल्लाह हथियार छोड़ दे जिससे इजरायल के साथ संघर्ष को खत्म किया जा सके। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इसे लेकर बड़ा बयान भी दिया है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
इजरायली सेना ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में सेना के हेडक्वार्टर पर हमला किया है। सेना ने यह भी कहा है कि वह स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हिजबुल्लाह के शीर्ष नेता और महासचिव शेख नई कासिम ने कहा है कि वह इजरायल के सामने झुकेगा नहीं और न ही कोई समझौता करेगा। ऐसा करना इजरायल के सामने आत्मसमर्पण करने जैसा होगा।
मुहर्रम जुलूस की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ईरान और फिलिस्तीन के झंडे देखे जा सकते हैं। जुलूस में शामिल लोगों के हाथ में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई और हिजबुल्लाह के कई कमांडरों की तस्वीरें भी थीं। हालांकि, इस जुलूस में किसी तरह कि हिंसा नहीं हुई।
अमेरिका ने ईरान में हमला किया तो दर्द हिजबुल्लाह को भी हुआ है। हिजबुल्लाह ने इस हमले की निंदा करते हुए बयान भी जारी किया है। हिजबुल्लाह की ओर से कहा गया है कि ईरान पर किया गया यह हमला अमेरिका के छल और धोखे को दिखाता है।
हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का बॉडीगार्ड अबू अली खलील ईरान में इजरायली हवाई हमले में मारा गया है। वहीं, हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया, तो वे लाल सागर में अमेरिकी जहाजों और युद्धपोतों पर अटैक शुरू कर देंगे।
इजरायल ने एक बार फिर हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े हमले को अंजाम दिया है। इजरायली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ड्रोन बनाने वाले स्थलों को टारगेट किया है। हिजबुल्लाह इजरायल के खिलाफ हमास की मदद कर रहा है।
एक बार तबाह हो जाने के बाद हमास और हिजबुल्लाह अचानक फिर से कैसे ताकतवर हो गए। इजरायल के हर हमले का अब हमास और हिजबुल्लाह जवाब दे रहे हैं। वह इजरायली सेना के सामने कतई झुकने को तैयार नहीं, यह ताकत उन्हें भला कौन दे रहा?
इजरायल ने एक बार फिर हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े हमले को अंजाम दिया है। बेरूत में हिजबुल्लाह नेता के एक ठिकाने को इजरायली सेना ने ध्वस्त कर दिया है। हिजबुल्लाह इजरायल के खिलाफ हमास की मदद कर रहा है।
इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के बटालियन कमांडर अहमद अदनान को एक हवाई हमले में ढेर कर दिया है। इजरायलकी वायुसेना ने हमले का एक वीडियो जारी करके यह जानकारी दी है।
इजरायल और हमास के बीच जंग एक बार फिर से भीषण हो गई है। गाजा पर इजरायली हमले फिर से शुरू होने के बाद यमन के हूतिये और लेबनान से हिजबुल्लाह लड़ाके फिर से इजरायल पर जवाबी हमले कर रहे हैं।
हिजबुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह को उसकी मौत के पांच महीने बाद रविवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दो दशकों में यह लेबनान का ऐसा अंतिम संस्कार माना जा रहा है जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
हिजबुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह को उसकी मौत के पांच महीने बाद रविवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हिजबुल्लाह के कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष अली दामूश ने अंतिम संस्कार में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की है।
हमास और हिजबुल्लाह के साथ इजरायल के युद्ध विराम पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। इजरायल और अमेरिका ने संघर्ष विराम को जारी रखने या फिर इसे खत्म करने के संबंध में विरोधाभासी बातें कही हैं।
हिजबुल्लाह ने ऐलान किया है कि उसके पूर्व चीफ हसन नसरल्लाह को दोबारा दफनाया जाएगा। हिजबुल्लाह के मौजूदा चीफ नईम कासिम ने नसरल्लाह को दफनाने की तारीख का ऐलान किया है। नसरल्लाह को इजरायल ने ढेर कर दिया था।
हिजुबल्लाह को बड़ा झटका लगा है। अज्ञात बंदूकधारियों हिजुबल्लाह के एक टॉप लीडर मोहम्मद अली हमादी की हत्या कर दी है। हमादी की हत्या ऐसे समय हुई है जब इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम चल रहा है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़