1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिणी लेबनान में 220 आतंकियों को ढेर करने का दावा, IDF ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले का जारी किया VIDEO

दक्षिणी लेबनान में 220 आतंकियों को ढेर करने का दावा, IDF ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले का जारी किया VIDEO

 Published : May 07, 2026 04:12 pm IST,  Updated : May 07, 2026 04:18 pm IST

इजरायली सेना ने लेबनान से जारी सीजफायर के दौरान दक्षिणी लेबनान में 220 से ज्यादा हिजबुल्लाह के आतंकियों और उनके कमांडरों को मार गिराया है। आईडीएफ ने इस हमले का वीडियो भी शेयर किया है।

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

लेबनानः इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजुब्लाह के 250 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली सेना के अनुसार इन आतंकियों को इजरायल-लेबनान में सीजफायर होने के बाद मारा गया है। आईडीएफ ने एक पोस्ट में कहा कि दक्षिणी लेबनान में इजराइली नागरिकों और सैनिकों के लिए खतरे को समाप्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। 

इजरायली सेना ने कहा कि युद्धविराम समझौते के शुरू होने के बाद से अब तक हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के 220 से अधिक आतंकवादी और कमांडरों को मार गिराया गया है, जो आईडीएफ बलों और इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा बन रहे थे। इस दौरान आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के कई कमांड सेंटरों और अहम सैन्य ठिकानों को हवाई हमले में तबाह कर दिया। 

इजरायल ने बेरूत में किया ताजा हमला

इजरायली सेना ने बृहस्पतिवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया। इसे युद्धविराम का एक नया उल्लंघन करार दिया जा रहा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दहिएह में हुए इजरायल के ताजा हमले में 2 लोग मारे गए और सात घायल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश