1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायल ने हिज्बुल्लाह की सुरंगों को बम से उड़ाया, हैरान करने वाला था अंदर का नजारा, देखें VIDEO

इजरायल ने हिज्बुल्लाह की सुरंगों को बम से उड़ाया, हैरान करने वाला था अंदर का नजारा, देखें VIDEO

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 29, 2026 10:40 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 10:45 am IST

इजरायल ने हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें से एक सुरंग की जो तस्वीर सामने आई है वो हैरान करने वाली है। सुरंग के अंदर खतरनाक हथियार मिले हैं। दो किलोमीटर तक हथियारों का जाल फैला था। देखें वीडियो...

इजरायल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को बम से उड़ाया- India TV Hindi
इजरायल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को बम से उड़ाया Image Source : TWITTER (X)

दक्षिणी लेबनान में इजरायली अभियान के दौरान भीषण विस्फोट देखा गया। वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हुए भीषण विस्फोटों को कैद किया गया है, जिसे इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह की सुरंग पर हमला बताया है। आसपास के इलाकों में अन्य हमले भी हुए, और इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी लेबनान का भी वही हाल होगा जो गाजा का हुआ है। बता दें कि इजरायल और हिज्बुल्लाह में सीजफायर के बावजूद ये हमले हो रहे हैं। हिज्बुल्लाह के एक सुरंग का जो वीडियो सामने आया है वो चौंकाने वाला है।

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान के अंदर जमीन के नीचे बने हिज्बुल्लाह के अंडरग्राउंड सुरंगों को तबाह कर दिया है। सेना ने इन सुरंगों की तुलना गाजा में मिली सुरंगों से की है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सुरंगों को ध्वस्त करने का दावा किया है। इजरायली सेना ने X पर एक वीडियो पोस्ट करके दिखाया कि यह सुरंग अंदर से दिखती कैसी है।

कैसा दिखता था सुरंग

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने IDF को आदेश दिया कि ‘ब्लू लाइन' तक के सुरक्षा क्षेत्र में जमीन के ऊपर और नीचे मौजूद सभी आतंकी ढांचे को गाजा की तरह पूरी तरह खत्म कर दिया जाए, ताकि गैलीली इलाके में रहने वाले लोगों को खतरे से बचाया जा सके।” 

धमाके का देखें वीडियो

इजरायली सेना ने बताया कि दोनों बड़ी सुरंगों को 10 साल में बनाया गया था और ये सुरंगें जमीन के अंदर दो किलोमीटर तक फैली हुई थीं। इजरायली सेना का कहना है कि सुरंग में खतरनाक हथियार, जैसे स्नाइपर बंदूकें, विस्फोटक और ऐसे उपकरण मिले हैं जिससे बड़ी तबाही मचाई जा सकती थी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “हम उनके आतंकी ढांचे को खत्म कर रहे हैं, हम उनके कई-कई लड़ाकों को मार रहे हैं- और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश