1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड क्रिकेट पर होगा भारत का राज? संजू सैमसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

वर्ल्ड क्रिकेट पर होगा भारत का राज? संजू सैमसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 15, 2026 11:28 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 11:28 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। संजू ने टीम इंडिया के लिए आखिरी तीन मैचों में शानदार अर्धशतक जड़े।

sanju samson - India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम हाल के सालों में ICC टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम के स्टार ओपनर संजू सैमसन को भरोसा है कि यह सिलसिला आने वाले समय में भी जारी रहेगा। उनका मानना है कि मौजूदा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के दम पर भारत आने वाले सालों में और भी कई ICC ट्रॉफियां जीत सकता है।

भारत का ICC टूर्नामेंट्स में दबदबा

हाल ही में भारत ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था, जिसमें संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता। सैमसन ने लगातार तीन मैचों में अर्धशतक जमाए थे, जो वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ आए थे।

भारत इस समय कई ICC वर्ल्ड कप में मौजूदा चैंपियन है। टीम ने हाल के सालों में ICC U19 वूेमन्स T20 वर्ल्ड कप, ICC U19 मेन्स ODI वर्ल्ड कप, ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप, ICC चैंपियंस ट्रॉफी और ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े खिताब जीते हैं।

नई दिल्ली में आयोजित हुए BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान सैमसन ने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है और आने वाले सालों में टीम बार-बार ऐसे कारनामे दोहरा सकती है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह के खिलाड़ी लगातार उभरकर सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए भारत भविष्य में ICC टूर्नामेंट्स में और ज्यादा सफलता हासिल करेगा।

वर्ल्ड कप जीतना सपना सच होने जैसा

सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप जीत को अपने करियर का सबसे खास पल बताया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले वह अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने का सपना देखते थे और अब वह सपना सच हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन सही समय पर टीम ने उन्हें मौका दिया और उन्होंने टीम के लिए योगदान देने की पूरी कोशिश की। सैमसन के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान उनका फोकस व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम की जरूरतों पर था। उन्हें विश्वास था कि अगर वह अपनी भूमिका सही तरीके से निभाएंगे तो टीम को जीत दिलाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें

रोहित या गेल, विराट कोहली ने बताया कौन है T20 का बेस्ट ओपनर?

बांग्लादेशी खिलाड़ी ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई, सेंचुरी लगाने के साथ 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल