Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 18 मार्च को अपने पुत्र शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में गोचर करेंगे। सूर्य का यह गोचर राशिचक्र की 3 राशियों के लिए बेहद लाभदायक रह सकता है क्योंकि इनको जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आज हम आफको इन्हीं राशियों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।
वृषभ राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के कारोबारियों के लिए बेहद खास रह सकता है। अटकी योजनाएं पूरी होंगे जिससे धन लाभ के भी योग बनेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों को सहकर्मियों के द्वारा सराहना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को बड़े भाई-बहनों के जरिए किसी अच्छी जगह पर जॉब मिल सकती है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के करियर में अच्छे बदलाव सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद देखने को मिल सकते हैं। आपके द्वारा जो अच्छे कार्य और मेहनत बीते समय में की गई है उसका उचित फल आप पा सकते हैं। कुछ लोगों को विदेशी कंपनियों में जॉब मिलने की संभावना है।पिता का सहयोग और सानिध्य आपको सूर्य के नक्षत्र गोचर के बाद मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अगर उच्च शिक्षा अर्जित करने के लिए घर से दूर जाना चाहते हैं तो आपको ख्वाहिश पूरी हो सकती है। गुरुजनों का भी भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को मिल सकता है। करियर क्षेत्र में आशातीत बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी रुके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं। सूर्य के नक्षत्र बदलने के बाद आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे सामाजिक स्तर पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Panchak March 2026: 16 मार्च से शुरू हो रहे हैं राज पंचक, 5 कार्यों के लिए इन्हें माना जाता है शुभ