1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'अगर हमें पहला मिला, तो उड़ा देंगे', संजू ने की वैभव की मिमिक्री, सुनाया IPL से जुड़ा मजेदार किस्सा

'अगर हमें पहला मिला, तो उड़ा देंगे', संजू ने की वैभव की मिमिक्री, सुनाया IPL से जुड़ा मजेदार किस्सा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 15, 2026 11:51 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 11:51 pm IST

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। संजू ने वैभव के IPL डेब्यू से पहले की घटना को याद करते हुए मजेदार खुलासा किया।

BCCI NAMAN Awards- India TV Hindi
वैभव, हार्दिक, संजू और अभिषेक Image Source : JIO HOTSTAR SCREENGRAB

भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ खिलाड़ी अपनी निडर सोच और आत्मविश्वास से शुरुआत में ही सुर्खियां बटोर लेते हैं। ऐसा ही एक नाम है वैभव सूर्यवंशी, जिनके बारे में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने एक बेहद मजेदार किस्सा साझा किया। नई दिल्ली में हुए BCCI के नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान सैमसन ने बताया कि IPL 2025 के समय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने किस तरह बेहद बेफिक्र अंदाज में राहुल द्रविड़ के सवाल का जवाब दिया था। दिलचस्प बात ये है कि संजू ने वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए ये मजेदार किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ भी हंसने लगे। 

संजू की मिमिक्री ने लूटी महफिल

सैमसन के मुताबिक, मैच से पहले टीम मीटिंग में राहुल द्रविड़ ने युवा खिलाड़ी वैभव को बुलाकर उनसे उनके गेम प्लान के बारे में पूछा। चूंकि वह बेहद कम उम्र के थे, इसलिए वह उन्हें कुछ सलाह देना चाहते थे। द्रविड़ ने जब पूछा कि उनका प्लान क्या है, तो वैभव ने बेहद सहज अंदाज में कहा कि कुछ नहीं सर, बस खेलेंगे… अगर हमें पहला मिला, तो पहला ही उड़ा देंगे। सैमसन ने हंसते हुए बताया कि वैभव का अंदाज ऐसा था मानो वह मैदान में क्रिकेट नहीं बल्कि कोई वीडियो गेम खेल रहे है।

14 साल की उम्र में IPL डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में इतिहास रच दिया था। वह 14 साल और 23 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने इस युवा बल्लेबाज को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वैभव ने अपने IPL करियर की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की। उन्होंने पहली बार क्रीज पर आते ही शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कवर के ऊपर से जोरदार छक्का लगाकर अपना खाता खोला। इस शॉट ने तुरंत बता दिया कि यह खिलाड़ी बड़े मंच से डरने वाला नहीं है। IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली। 

यह भी पढ़ें

रोहित या गेल, विराट कोहली ने बताया कौन है T20 का बेस्ट ओपनर?

बांग्लादेशी खिलाड़ी ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई, सेंचुरी लगाने के साथ 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल