1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में गिरफ्तार हुए 2 बांग्लादेशी, एक बार डिपोर्ट हुए, फिर अवैध घुसपैठ की; देह व्यापार रैकेट से जुड़े थे दोनों

दिल्ली में गिरफ्तार हुए 2 बांग्लादेशी, एक बार डिपोर्ट हुए, फिर अवैध घुसपैठ की; देह व्यापार रैकेट से जुड़े थे दोनों

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 12, 2026 10:46 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 10:48 am IST

दोनों को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। दोनों पहले भी भारत से डिपोर्ट किए जा चुके थे, फिर दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस आए।

दो बांग्लादेशी गिरफ्तार- India TV Hindi
दो बांग्लादेशी गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास और उसकी कथित पत्नी रूमा बेगम के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों न केवल अवैध रूप से भारत में रह रहे थे, बल्कि एक देह व्यापार रैकेट से भी जुड़े थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक इलाके में मौजूद हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कोई भी वैध यात्रा दस्तावेज या पासपोर्ट नहीं मिला।

तलाशी में उनके पास से क्या-क्या मिला?

  • स्मार्टफोन- 02 
  • बांग्लादेशी नेशनल आईडी कार्ड- 06 
  • फोन में प्रतिबंधित IMO एप्लीकेशन भी मिला

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी अवैध रूप से भारत में घुसने के कारण डिपोर्ट किए जा चुके थे। फिर दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस आए। मुख्य आरोपी दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास का काम बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से सीमा पार कराकर भारत लाना था। उसकी कथित पत्नी रूमा बेगम भी इस अवैध गतिविधि में शामिल पाई गई।

दोनों आरोपियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया है। चूंकि वे पहले भी डिपोर्ट किए जा चुके हैं, इसलिए अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है और उन्हें दोबारा निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उनके तार भारत में और किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें-

"20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था", पुलिस पूछताछ में हमलावर ने किया खुलासा, कहा- मौका मिला, लेकिन...

UPSC रिजल्ट में फिर नाम का फेर... AIR-301 के बाद अब 113वीं रैंक पर दो 'शिखा' ने किया दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।