J&K: नगरोटा में आतंकी हमला, 2 अफसरों समेत 7 सैनिक शहीद, 6 आतंकी ढेर
J&K: नगरोटा में आतंकी हमला, 2 अफसरों समेत 7 सैनिक शहीद, 6 आतंकी ढेर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Nov 29, 2016 05:24 pm IST, Updated : Nov 30, 2016 07:34 am IST
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकी हमले में सेना के मेजर समेत 7 सैनिक शहीद हो गए वहीं सेना ने हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं सांबा में बीएसएफ ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।
Image Source : PTINagrota
नगरोटा में कैसे हुआ हमला
तड़के भारी हथियारों से लैस और पुलिस की वर्दी पहने आतंकवादियों ने कोर के मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेना की ईकाई को निशाना बनाया।
आतंकवादी ग्रेनेड फेंकते हुए और संतरियों पर गोलीबारी करते हुए ऑफिसर्स मेस परिसर में घुस गए।
शुरूआती जवाबी कार्रवाई में सेना के एक अधिकारी और तीन सैनिक शहीद हुए।
आतंकवादी दो भवनों में घुस गए जहां अधिकारी, उनके परिवार और अन्य लोग थे। इसके कारण बंधक स्थिति उत्पन्न हो गयी।
सेना की कार्रवाई में सभी को सफलता पूर्वक मुक्त करा लिया गया। उनमें 12 सैनिक, दो महिलाएं और दो बच्चे थे।
मुक्त कराने के प्रयास में एक अधिकारी और दो अन्य जवानों ने अपने जीवन का बलिदान किया। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। तीन आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।