A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यह कंपनी देने जा रही है 1200 नयी नौकरियां, आपने ट्राई किया क्या....

यह कंपनी देने जा रही है 1200 नयी नौकरियां, आपने ट्राई किया क्या....

प्रमुख ईकामर्स कंपनी अमेजन डाट इन ने कहा कि उसने विशेषकर बड़े घरेलू उपकरणों व फर्नीचर उत्पादों की आपूर्ति के लिए सात नये गोदाम बनाए हैं। कंपनी के इस कदम से 1,200 रोजगार अवसर पैदा होंगे।

Jobs- India TV Hindi
Jobs

नयी दिल्ली: प्रमुख ईकामर्स कंपनी अमेजन डाट इन ने कहा कि उसने विशेषकर बड़े घरेलू उपकरणों व फर्नीचर उत्पादों की आपूर्ति के लिए सात नये गोदाम बनाए हैं। कंपनी के इस कदम से 1,200 रोजगार अवसर पैदा होंगे। कंपनी ने भारतीय बाजार में पांच अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी उक्त श्रेणी में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 33 आपूर्ति केंद्र भी स्थापित करेगी।

ये भी पढ़ें

दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर बिफरा चीन, भारत ने बताया गैर-राजनीतिक
शर्मनाक...56 साल का दादा करता था 13 साल की पोती का रेप, हुई गर्भवती
UP के डॉक्टरों को CM योगी का कड़ा संदेश, ‘जांच के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं’
गोहत्या के खिलाफ इराक से फ़तवा जारी, मुसलमानों से गाय न काटने को कहा

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष अखिल सक्सेना ने पीटीआई भाषा को बताया कि देश भर में कंपनी के ऐसे 27 गोदाम थे। नये गोदामों के साथ संख्या बढ़कर दस राज्यों में 34 हो गई है। उन्होंने कहा, 150 से अधिक शहरों में बड़े उपकरणों व फर्नीचर उत्पादों की आपूर्ति के लिए हमने नौ गोदाम व 33 विशेष आपूर्ति केंद्रों का बुनियादी ढांचा खड़ा किया है। इस पहल का उद्देश्य इस तरह के उत्पादों की त्वरित व सुनिश्चित आपूर्ति है।

उन्होंने कहा कि सात नये गोदाम स्थापित किए गए हैं जबकि मुंबई व गुड़गांव में मौजूदा केंद्र विशेष रूप से इस श्रेणी के लिए ही होंगे। सक्सेना ने इसमें किए गए निवेश की जानकारी नहीं दी।

महिला कर्मियों के लिए नयी पहल

अमेजन ने महिला कर्मचारियों के लिए एक नयी पहल रिकिंडल शुरू की है। इस पहल के तहत कंपनी महिला कर्मचारियों को करियर में अवकाश के बाद काम पर लौटने के लिए प्रोत्साहित करेगी। कंपनी महिला कर्मचारियों को कामकाज के विभिन्न विकल्प भी देगी।

Latest India News