नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा कैबिनेट से निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि वे कल 11 बजे टैंकर घोटाला से जुड़े बड़े नामों का खुलासा करेंगे। हालांकि उन्होंने कैबिनेट से बाहर किए जाने से पहले भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि वे टैंकर घोटाले से जुड़े बड़े नामों का कल खुलासा करनेवाले हैं। ( अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटाया)
वहीं कपिल मिश्रा से जब यह सवाल किया गया कि कहीं कुमार विश्वास के समर्थन में आने की वजह से शीर्ष नेतृत्व ने इस तरह का फैसला लिया गया है, कपिल मिश्रा ने इससे इनकार करते हुए कहा कि नहीं ऐसी कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि टैंकर घोटाले की जांच पिछले एक साल से अटकी हुई थी और वे इस संबंध में लगातार एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच पूरी कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ('मैं प्रशांत भूषण या योगेंद्र यादव नहीं कपिल मिश्रा हूं, मुझे पार्टी से कोई बाहर नहीं कर सकता')
कपिल मिश्रा ने कहा कि वे आज दिन में इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो को उन्होंने चिट्ठी भी लिखी थी। कपिल मिश्रा ने कहा कि वे कल सुबह 11 बजे टैंकर घोटाले से जुड़े नामों का खुलासा करेंगे।
Latest India News