1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मैं प्रशांत भूषण या योगेंद्र यादव नहीं कपिल मिश्रा हूं, पार्टी से कोई बाहर नहीं कर सकता'

'मैं प्रशांत भूषण या योगेंद्र यादव नहीं कपिल मिश्रा हूं, पार्टी से कोई बाहर नहीं कर सकता'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2017 10:25 pm IST,  Updated : May 06, 2017 10:25 pm IST

केजरीवाल कैबिनेट से बार किए जाने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं प्रशांत भूषण या शांतिभूषण नहीं मैं कपिल मिश्रा हूं, मुझे पार्टी से कोई बाहर नहीं कर सकता।

Kapil Mishra- India TV Hindi
Kapil Mishra Image Source : ANI

नई दिल्ली: केजरीवाल कैबिनेट से बाहर किए जाने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं प्रशांत भूषण या शांतिभूषण नहीं मैं कपिल मिश्रा हूं, मुझे पार्टी से कोई बाहर नहीं कर सकता। कपिल मिश्रा से यह सवाल किया गया था कि क्या कहीं उन्हें भी प्रशांत भूषण, शांतिभूषण और योगेंद्र यादव की तरह पार्टी से बाहर तो नहीं कर दिया जाएगा? ( अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटाया)

कपिल मिश्रा ने कहा कि वे 2004 से आंदोलन करते रहे हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़े रहे, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं इसलिए उन्हें कोई पार्टी से निकाल नहीं सकता क्योंकि ये उनकी पार्टी है। कपिल मिश्रा ने कहा कि वे पार्टी में बने रहेंगे और झाड़ू चलाते रहेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे कैबिनेट के ऐसे सदस्य हैं जिस पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं हैं और न ही उनके खिलाफ किसी तरह की जांच चल रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत