1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिवार के दिन करें ये काम, हनुमान जी और शनिदेव होंगे प्रसन्न, बनेंगे अटके काम और बढ़ेगा सम्मान

शनिवार के दिन करें ये काम, हनुमान जी और शनिदेव होंगे प्रसन्न, बनेंगे अटके काम और बढ़ेगा सम्मान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 18, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 18, 2024 06:00 am IST

शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको क्या करना चाहिए, इसके बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Shanivar upay- India TV Hindi
Shanivar upay Image Source : FILE

शनिवार के दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कई लोग उनकी पूजा और दान-पुण्य करते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी को भी इस दिन आप कुछ विशेष कार्यों को करके प्रसन्न कर सकते हैं। आइए ऐसे में जानते हैं कि शनिवार के दिन आपको ऐसा क्या करना चाहिए, जिससे हनुमान जी और शनिदेव दोनों की कृपा आपको प्राप्त हो। 

धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि, एक बार शनि देव को रावण ने बंदी बना दिया था। हनुमान जी जब लंका पहुंचे तो उन्होंने ही शनिदेव को रावण के बंधन से मुक्त कराया था। तब शनि देव ने हनुमान जी को ये वचन दिया था कि, मैं कभी आपके भक्तों पर क्रूर दृष्टि नहीं डालूंगा। इसलिए शनि के बुरे असर को कम करने के लिए हनुमान जी की आराधना करने को कहा जाता है। ऐसे में आपको शनिवार के दिन नीचे दिए गए उपायों को आजमाकर शनि देव और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। 

शनिवार को जरूर करें ये कार्य 

  • हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी माना जाता है, इसलिए शनिवार के दिन आपको भी ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी तो आप पर कृपा बरसाते ही हैं, साथ ही शनिदेव की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। 
  • इस दिन सुबह स्नान ध्यान के बाद आपको एक तांबे के बर्तन में जल लेना चाहिए और उसमें सिंदूर मिलना चाहिए। इसके बाद किसी हनुमान मंदिर में जाकर, हनुमानी जी की मूर्ति पर यह जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और अंत में हनुमान जी को गुड़, चना आदि अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आपको जीवन में उन्नति दिलाने वाला माना जाता है। इस उपाय को करने से शनि के बुरे प्रभाव भी कम होते हैं और आपको हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है। 
  • शनिवार के दिन अगर आप असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं तो शनि देव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा भी आप पर बनी रहती है। 
  • अगर आपके पास पर्याप्त समय है तो इस दिन श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ आप कर सकते हैं। हनुमान चालीसा के पाठ से आपको मानसिक शांति तो मिलती ही है, साथ ही शनि और हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से शनि की साढ़ेसाती, दशा और ढैय्या का बुरा असर भी कम हो जाता है। 
  • अगर आप इस दिन चमेली के तेल और सिंदूर से हनुमान जी का अभिषेक करते हैं, तो आपके सभी अटकी हुई योजनाएं या अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। यह उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। 
  • शनिवार के दिन आप भगवान राम की स्तुति करके भी हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं। इस दिन किसी धर्म स्थान में दान-पुण्य करके आप दोनों देवताओं की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

मोहिनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज, जीवन में बढ़ जाएंगी चुनौतियां

प्रमोशन और आमदनी में चाहते हैं वृद्धि? कुंडली के इस ग्रह को रखें मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।