Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता' के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, इतने दिन कहां थे गुरुचरण सिंह हुआ खुलासा

'तारक मेहता' के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, इतने दिन कहां थे गुरुचरण सिंह हुआ खुलासा

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : May 18, 2024 07:58 am IST, Updated : May 18, 2024 08:17 am IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल 2024 से लापता थे। अब 25 दिन बाद वह घर लौट आए हैं। पुलिस ने एक्टर से पूछताछ करने के बाद उनके गायब रहने की वजह बताई है।

Gurucharan sodhi Singh return Home After 25 Days of missing- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM गुरुचरण सिंह सोढ़ी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह को लेकर दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। 25 दिनों बाद एक्टर गुरुचरण सिंह आखिरकार मिल गए हैं। सब टीवी शो में सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर 25 दिनों से लापता थे। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन अब कई दिनों तक गायब रहने के बाद गुरुचरण खुद घर वापस लौटे आए हैं। दिल्ली पुलिस ने वापस लौटने पर सोढ़ी से पूछताछ की और उनके गायब रहने की वजह भी बताई है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुचरण सिंह से पूछताछ की

गुरुचरण सिंह के आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पुलिस ने उनका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया है। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह एक धार्मिक यात्रा पर गए थे। दुनियादारी से मन भर गया था इसलिए वह बिना किसी को कुछ बताए घर से दूर चले गए। इन 25 दिनों के दौरान वह कुछ समय के लिए अमृतसर और बाद में लुधियाना में रहे। सोढ़ी कई शहरों के गुरुद्वारों में भी रुके थे, लेकिन जब उन्हें ये एहसास हुआ कि अब घर लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए।

क्या है गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी का मामला?

गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह शहर पहुंचे ही नहीं। एक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद वह कहां गायब हो गए यह किसी ने नहीं देखा। इसके बाद उनके पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसके बाद कई नए सुराग मिले थे। लेकिन इस के बाद भी एक्टर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला था।

गुरुचरण सिंह ने अपने खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे

ऐसी भी खबर थी कि एक्टर शादी करने वाले थे और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने खाते से कुछ लेनदेन करने के लिए पैसे भी निकाले थे। एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज भी सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि उन्होंने अपने बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement