श्रीनगर: आतंकवादी कमांडर जाकिर मूसा के ऑडियो संदेश और उसके हिजबुल मुजाहिद्दीन से अलग होने के बाद विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कश्मीरी अलगावादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासिन मलिक ने आज राजनीतिक एकता बनाए रखने की अपील की। (रमजान से पहले एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा करे भारत: फारूक अब्दुल्ला)
गिलानी, मीरवाइज और मलिक ने यहां एक संयुक्त बयान में कहा, सभी राजनीतिक और आतंकी संगठनों को दृष्टिकोण और ईमानदारी के साथ आजादी संघर्ष का पालन करना चाहिए और एकजुटता कायम रखनी चाहिए। यह समय एकजुट रहने और सभी संबंधित धड़ों के बीच दृढ़ता और एकता की भावना के साथ इच्छित लक्ष्य का पालन करने का है।
अलगाववादियों ने कहा कि संघर्ष महत्वपूर्ण चरण में है और लोगों को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, आजादी आंदोलन अपने महत्वपूर्ण चरण में है और हमें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि हमारे दुश्मन मौजूदा स्थिति का फायदा उठा सकते हैं।
Latest India News