A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IS के लिए लड़ रहा केरल का युवक अफगानिस्तान में मारा गया

IS के लिए लड़ रहा केरल का युवक अफगानिस्तान में मारा गया

केरल से लापता एक युवक जिसके बारे में आशंका थी कि वह इस्लामिक स्टेट से जुड़ गया है, वह अफगानिस्तान में कथित तौर पर एक ड्रोन हमला में मारा गया है।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

कासरगोड़ (केरल): केरल से लापता एक युवक जिसके बारे में आशंका थी कि वह इस्लामिक स्टेट से जुड़ गया है, वह अफगानिस्तान में कथित तौर पर एक ड्रोन हमला में मारा गया है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के एक नेता अब्दुर रहिमान ने पाडना में बताया कि जिले के पाडना का निवासी मुर्शिद मुहम्मद अफगानिस्तान के नानगरहर प्रांत में एक ड्रोन हमले में मारा गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सामाजिक कार्यकर्ता रहिमान ने बताया कि उन्हें गुरुवार को यह संदेश सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम पर मिला। रहिमान ने शुक्रवार को फोन पर बताया, ‘सही तारीख का अभी तक पता नहीं चल सका है। संदेश सामान्य स्रोत से नहीं आया था। मुझे अधिक जानकारी नहीं मिली।’ मुर्शिद राज्य के उन 21 अन्य लोगों में शामिल था जो कथित तौर पर पिछले साल पश्चिम एशिया की यात्रा के बाद लापता हो गये थे और उनके बारे में संदेह था कि वे सीरिया में आतंकवादी संगठन से जुड़ गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

हालांकि, पुलिस ने खबर की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा, ‘हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ दो महीने पहले एक अन्य युवक टी के हफीसुद्दीन (24) की भी अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। वह भी पाडना का रहने वाला था।

Latest India News