1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने दी चेतावनी, उत्तर कोरिया को लेकर कभी भी छिड़ सकती है जंग

चीन ने दी चेतावनी, उत्तर कोरिया को लेकर कभी भी छिड़ सकती है जंग

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2017 04:48 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 04:48 pm IST

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर किसी भी क्षण संघर्ष छिड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ रहे तनाव को लेकर चेतावनी दी कि किसी युद्ध में कोई भी विजेता नहीं होता।

Wang Yi | AP File Photo- India TV Hindi
Wang Yi | AP File Photo

बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर किसी भी क्षण संघर्ष छिड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ रहे तनाव को लेकर चेतावनी दी कि किसी युद्ध में कोई भी विजेता नहीं होता। यह तीखा बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया की समस्या से निपट लिया जाएगा।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति ने यह बयान उन अटकलों पर दिया था जिनमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया एक अन्य परमाणु या मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर सकता है। वांग ने कहा, ‘हाल ही में एक तरफ अमेरिका और दक्षिण कोरिया हैं तथा दूसरी ओर उत्तर कोरिया। दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है और ऐसा लगता है कि किसी भी क्षण लड़ाई छिड़ सकती है।’ फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां मार्क अरॉल्ट के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, ‘अगर युद्ध होता है तो इसका नतीजा ऐसा होगा जिसमें हर किसी को नुकसान होगा और कोई भी विजेता नहीं हो सकता।’ 

इन्हें भी पढ़ें:

वांग ने कहा कि जो भी पक्ष लड़ाई के लिए उकसाता है उसे ऐतिहासिक जिम्मेदारी समझ लेनी चाहिए और इसका भुगतान करने के लिए तैयार रहें। व्हाइट हाउस के विदेश नीति के एक सलाहकार ने शुक्रवार को कहा था कि उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों के जवाब में अमेरिका सैन्य विकल्पों का आकलन कर रहा है। वांग ने कहा, ‘बातचीत एकमात्र संभावित समाधान है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश