1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलभूषण जाधव कारोबारी नहीं भारतीय जासूस: पाकिस्तान

कुलभूषण जाधव कारोबारी नहीं भारतीय जासूस: पाकिस्तान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2017 04:22 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 06:41 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि कुलभूषण जाधव कारोबारी नहीं बल्कि जासूस है।

Kulbhushan- India TV Hindi
Kulbhushan Image Source : PTI

नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने फिर अपनी नई चाल चली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि कुलभूषण जाधव कारोबारी नहीं बल्कि जासूस है।

सरताज अजीज ने भारत के इस आरोप को गलत बताया कि कुलभूषण जाधव नेवी से रिटायर होने के बाद कारोबार करता था और इसी सिलसिले में ईरान गया था। सरताज अजीज ने कहा कि कुलभूषण के पास अपील के लिए 40 दिनों का वक्त है।

उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव के पास दो पासपोर्ट मिले हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने कुलभूषण यादव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। भारत सरकार ने इस पर कड़ा विरोध जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत