पटना के मॉल में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
पुलिस के अनुसार, आग तड़के करीब 4.45 बजे लगी। बोरिंग रोड चौराहा पर स्थित इस मॉल में लगी आग ने देखते ही देखते चार मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मॉल स्थित स्टोर्स पूरी तरह से जलकर राख हो गए।
