1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वो मेरे बेडरूम में घुस आई, मैं तो हैरान रह गया: यासीन मलिक

वो मेरे बेडरूम में घुस आई, मैं तो हैरान रह गया: यासीन मलिक

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2017 05:35 pm IST,  Updated : May 19, 2017 05:38 pm IST

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फंट्र (JKLF) के नेता यासीन मलिक ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि एक महिला टीवी रिपोर्टर उनके कमरे में घुस आई और बाद में उन पर अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगा दिया।

Yasin Malik- India TV Hindi
Yasin Malik

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर लिबरेशन फंट्र (JKLF) के नेता यासीन मलिक ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि एक महिला टीवी रिपोर्टर उनके कमरे में घुस आई और बाद में उन पर अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगा दिया। मलिक ने महिला पत्रकार का नाम बताने से इनकार करते हुए श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा कि पत्रकार ने उनका इंटरव्यू लेने के लिए पहले से समय नहीं लिया था।

उन्होंने कहा कि महिला ने उनकी बहन से झूठ बोला कि उसने इंटरव्यू के लिए पहले से समय लिया है। जेकेएलएफ नेता ने कहा, "मैं जब सो रहा था, तब वह अचानक मेरे कमरे में घुस आई और अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिग करने लगी।"

मलिक ने कहा, "मैं उसकी इस हरकत से हैरान रह गया और मैने इसका विरोध किया। मैने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अपने कमरे से जाने को कहा। उसके बाद वह मुझ पर अपने साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाकर रोने लगी।"

मलिक ने कहा, "मैं मीडिया से पूछता हूं कि क्या यह किसी व्यक्ति का इंटरव्यू लेने का सही तरीका है?" उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्रकार के खिलाफ आपराधिक और गलत तरीके से घुसने की शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत