A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: PM मोदी के दौरे के विरोध में नक्‍सलियों ने स्टेशन पर किया हमला

ओडिशा: PM मोदी के दौरे के विरोध में नक्‍सलियों ने स्टेशन पर किया हमला

नई दिल्ली: 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्‍तावित ओडिशा दौरे से पहले नक्‍सलियों ने एक रेलवे स्‍टेशन पर हमला बोला है। 30 से ज्‍यादा की संख्‍या में नक्‍सलियों ने रायगड़ जिले के डोइकल्‍लू

 Odisha naxals attacked- India TV Hindi
Odisha naxals attacked

नई दिल्ली: 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्‍तावित ओडिशा दौरे से पहले नक्‍सलियों ने एक रेलवे स्‍टेशन पर हमला बोला है। 30 से ज्‍यादा की संख्‍या में नक्‍सलियों ने रायगड़ जिले के डोइकल्‍लू स्‍टेशन पर दो विस्‍फोट किए। हमलावर मोदी के आगामी दौरे के विरोध में पोस्‍टर्स भी छोड़कर गए हैं। नक्‍सली स्‍टेशन से दो वाकी-टॉकी सेट लेकर गए हैं।

इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमलावरों ने रेलवे स्टाफ से कुछ वॉकी-टॉकी भी छीने और वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें

चीन को भारत का जवाब, तवांग को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी
नाम में क्या रखा है? बात अगर योगी आदित्यनाथ की है तो बहुत कुछ
आज़म खान पर बड़ा खुलासा, 500 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कब्जे के आरोप
नेहरु और इंदिरा के बाद मोदी भारत के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री: रामचंद्र

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की रार्ष्‍टीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक भुवनेश्‍वर में 15 अप्रैल से शुरू होनी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह, वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी और अन्‍य शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज, वेंकैया नायडू और अन्‍य नेता भी मौजूद रहेंगे।

Latest India News