A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विपक्ष की अनोखी मांग, आधा चुनाव EVM से और आधा बैलेट पेपर से कराएं

विपक्ष की अनोखी मांग, आधा चुनाव EVM से और आधा बैलेट पेपर से कराएं

विपक्षी दलों ने हाल ही में उपचुनावों के दौरान EVM में कथित गड़बड़ी के हवाले से आधा चुनाव EVM से और आधा मतपत्र से कराने की मांग उठाई है।

EVM- India TV Hindi
EVM

नयी दिल्ली: विपक्षी दलों ने हाल ही में उपचुनावों के दौरान EVM में कथित गड़बड़ी के हवाले से आधा चुनाव EVM से और आधा मतपत्र से कराने की मांग उठाई है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलामनबी आजाद की अगुवाई में विपक्षी दल के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज शाम चुनाव आयोग से यह मांग करेगा। 

आजाद की अध्यक्षता में आज जनता दल यू, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल के नेताओं की बैठक में EVM की गड़बड़ी के मुद्दे को एकजुट होकर चुनाव आयोग के समक्ष उठाने का निर्णय किया गया। बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया कि इस साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की आधी सीटों पर EVM से और आधी सीटों पर मतपत्र से मतदान कराने की आयोग से मांग करने पर बैठक में सहमति बनी है। 

ऐसा होने पर EVM में छेड़छाड़ की लगातार बढ़ रही शिकायतों से समूची निर्वाचन प्रणाली पर उठ रही शंकाओं का भी निराकरण हो सकेगा और मशीनों में छेड़छाड़ नहीं हो सकने के चुनाव आयोग के दावे की पुष्टि हो जायेगी। विपक्षी दल एकजुट होकर भविष्य में होने वाले सभी चुनावों में पेपर टे्रल मशीन (वीवीपीएटी) से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस EVM में कथित छेड़छाड़ के मद्देजनर मशीन के बजाय मतपत्र के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Latest India News