1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादी मारे गए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2017 10:06 am IST,  Updated : Apr 10, 2017 10:06 am IST

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के जरिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।

four terrorists trying to infiltrate in kupwara- India TV Hindi
four terrorists trying to infiltrate in kupwara

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के जरिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने आईएएनएस को बताया, "सेना ने रविवार शाम केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के जरिये घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को मार गिराया।" उन्होंने बताया, "इलाके में खोज अभियान अभी जारी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत