नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में ऑटोमैटिक हथियार 81 एमएम और 120 एमएम मोर्टार से जबरदस्त गोलाबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर पुखरनी निवासी 35 साल की अख्तर बी की मौत हो गई। अख्तर के पति मोहम्मद हनीफ गोलाबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नौशेरा अस्पताल लाया जा रहा है। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)
भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस फायरिंग का पूरी मजबूती के साथ माकूल जवाब दे रही है. नौशेरा में इस साल सबसे अधिक सीजफायर का उल्लंघन हुआ है. करीब 40 दफा से अधिक, जबकि पूरे जम्मू-कश्मीर में करीब 70 बार उल्लंघन हुआ है. इस इलाके की जमीन बहुत उपजाऊ है और काफी खुला है. सामने का इलाका आसानी से दिख सकता है.
पाकिस्तान ने बुधवार की रात 10:50 बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के झांगड़, सेर, मकड़ी इलाके में मोर्टार और अन्य बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इसके अलावा लाम सेक्टर के खुखरानी और वंदमोरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने रात 11:30 बजे भारी गोलाबारी शुरू की जो रात 3 बजे तक जारी रही।
गोलाबारी की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। इससे ग्रामीणों में दहशत का आलम व्याप्त हो गया। पिछले दिनों भी पाकिस्तान ने इन्हीं इलाकों में गोलाबारी की थी। देर रात तक गोलाबारी जारी थी।
ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....
Latest India News