नई दिल्ली: साउथ एशिया सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के साथ ही सार्क के उन सभी 6 देशों को इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सभी राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि इस इस सैटेलाइट के लॉन्च होने से सभी 6 देशों को फायदा होगा।
(ISRO ने रचा इतिहास, साउथ एशिया सैटेलाइट GSAT-9 लॉन्च)
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी 6 देशों की सरकारों का धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। यह दक्षिण एशिया का अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। इससे हम बेहतर गवर्नेंस के साथ ही दूरस्थ इलाके तक बेहतर कम्यूनिकेशन बना सकेंगे। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भी हमें राहत मिलेगी। यह सैटेलाइट हर देश को अपनी जरूरत और सुविधा के मुताबिक सेवा उपलब्ध कराएगा। पीएम ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि इस तकनीकी सहयोग से हमारी आपस में भागीदारी भी बढ़ेगी।
Latest India News