बेंगलुरु: सीबीआई ने यहां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक अधिकारी को अवैध तरीके से 1.50 करोड़ रूपये के पुराने नोट कथित तौर पर बदलने का प्रयास करने पर गिरफ्तार कर लिया।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
सीबीआई के एक अधिकारी ने यहां बताया, सीबीआई ने प्रतिबंधित नोट बदलने में मदद कर रहे आरबीआई के एक अधिकारी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया, दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
Also read:
उन्होंने बताया कि आरबीआई का अधिकारी एक ऐसे मामले में संलिप्त था जिसमें वह 1.50 करोड़ रूपया करमुक्त राशि बदलने का प्रयास कर रहा था।
Latest India News