1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अबतक जनधन खातों में 74,610 करोड़ रुपये जमा, UP सबसे ऊपर

अबतक जनधन खातों में 74,610 करोड़ रुपये जमा, UP सबसे ऊपर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2016 10:17 am IST,  Updated : Dec 13, 2016 10:22 am IST

नई दिल्ली: जनधन खातों में जमा रकम के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। इसके बाद पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान का स्थान है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 7 दिसंबर तक जनधन

Jan-Dhan- India TV Hindi
Jan-Dhan

नई दिल्ली: जनधन खातों में जमा रकम के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। इसके बाद पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान का स्थान है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 7 दिसंबर तक जनधन खातों में कुल जमाराशि 74,610 करोड़ रुपये थी।

उत्तर प्रदेश में 3।8 करोड़ जनधन खातों में सबसे अधिक 12,021।32 करोड़ रुपये जमा थे। पश्चिम बंगाल में 2।44 करोड़ खातों में 9,193।75 करोड़ रुपये जमा थे।

राजस्थान में जनधन खातों की संख्या 1।9 करोड़ और इनमें जमाराशि 6,291।1 करोड़ रुपये, बिहार में 2।62 करोड़ खातों में 6,160।44 करोड़ रुपये जमा थे।

नोटबंदी के बाद से जनधन खातों में 28,973 करोड़ रुपये की भारी राशि जमा हुई है। इसके बावजूद शून्य शेष वाले खातों की संख्या 20 प्रतिशत से अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत