A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड: लोहाघाट सीट पर पुन: मतदान कराने का आदेश

उत्तराखंड: लोहाघाट सीट पर पुन: मतदान कराने का आदेश

उत्तराखंड में लोहाघाट विधानसभा सीट पर एक मतदान केन्द्र पर पुन: मतदान कराने का आदेश निर्वाचन आयोग ने दिया है। इसका कारण है कि वहां के ईवीएम मशीन में कुछ गड़बड़ी पाई गई।

uttrakhand- India TV Hindi
uttrakhand

देहरादून:  उत्तराखंड में लोहाघाट विधानसभा सीट पर एक मतदान केन्द्र पर पुन: मतदान कराने का आदेश निर्वाचन आयोग ने दिया है। इसका कारण है कि वहां के ईवीएम मशीन में कुछ गड़बड़ी पाई गई। जिसके कारण नतीजे दिखना बंद हो गए। इसलिए बीच में ही मतगणना रोकनी पड़ गई।

ये भी पढ़े

राज्य के निर्वाचन कार्यालय ने कल रात यहां कहा कि कर्णकरायत में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में मतदान केन्द्र संख्या 128 पर पुन: मतदान के आदेश दिये गये हैं। यहां तकनीकी खामी के कारण ईवीएम ने नतीजे दिखाना बंद कर दिया था जिससे प्रशासन को मतगणना रोकनी पड़ी थी।

कार्यालय ने कहा कि 15 मार्च को फिर से मतदान कराया जाएगा। उसी शाम को मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किये जाएंगे।

जब ईवीएम बंद हुई तो भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फरत्याल अपनी करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के खुशाल सिंह से 450 मतों से आगे चल रहे थे।

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुये 70 में से 56 सीटों पर कब्जा किया है जबकि कांग्रेस केवल 11 सीटों पर सिमट गयी।

Latest India News