A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: स्कूल में प्रवेश कर प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या

बिहार: स्कूल में प्रवेश कर प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में प्रवेश कर अज्ञात अपराधियों ने आज प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने

gun- India TV Hindi
gun

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में प्रवेश कर अज्ञात अपराधियों ने आज प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि मृतक का नाम शंभू मंडल है जो कमलाकुंड गांव स्थित सरकारी मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ और पकड़तकिया गांव के निवासी थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय के आज सुबह खुलने के कुछ ही देर बाद हथियार से लैस चार अज्ञात अपराधी पहुंचे और उन्होंने को दो गोली मारी जिसे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद स्कूल में भगदड़ मच गयी तथा बच्चे एवं शिक्षक विद्यालय छोड़कर भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़ें

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने स्थानीय सड़क को जाम कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर जिला मुख्यालय स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आपसी रंजिश के कारण शंभू मंडल की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने आज आपात बैठक कर इस घटना कि निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से 24 घंटे के भीतर अपराधियों गिरफ्तारी की मांग की है।

शिक्षक संघ के महासचिव राणा कुमार ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वालों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर जिले के सभी स्कूल में वे पाठन कार्य को ठप्प करने देने को विवश होंगे।

Latest India News