IANS
Published : May 20, 2017 12:21 pm IST, Updated : May 20, 2017 12:21 pm IST
सूत्रों का कहना है कि खान पर खुफिया जानकारियां आईएसआई तक पहुंचाने का आरोप है। उसे पूछताछ के लिए जयपुर भेजा गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध के कब्जे से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ISI_Rajasthan
जयपुर: राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और सेना के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध की पहचान हाजी खान के रूप में की गई है। इसे खुफिया एजेंसियों की खबर के बाद जैसलमेर के कुंजरली गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। (ये भीपढ़ें: वो मेरे बेडरूम में घुस आई, मैं तो हैरान रह गया: यासीन मलिक)
सूत्रों का कहना है कि खान पर खुफिया जानकारियां आईएसआई तक पहुंचाने का आरोप है। उसे पूछताछ के लिए जयपुर भेजा गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध के कब्जे से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, "खान को कुछ महीने पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे छोड़ दिया गया था। वह नियमित तौर पर पाकिस्तान आता-जाता रहा है, क्योंकि उसके नाना का घर वहां है।"