तीन तलाक के तीन दिल दहला देनें वालें किस्से....
तीन तलाक हमारें देश का सबसे बड़ा मामला बन गया हैं, फिर भी इस मामलें में महिलाओं को कोई आराम नही मिला हैं किस्सा पुराना हैं लेकिन दर्द नया...

तीन तलाक हमारें देश का सबसे बड़ा मामला बन गया हैं, फिर भी इस मामलें में महिलाओं को कोई आराम नही मिला हैं इस दौरान तीन तलाक के ऐसे मामले भी सामने आए हैं। जिनकी वजह से महिलाओं की जिंदगी बर्बाद हो गई किस्सा पुराना हैं लेकिन दर्द नया। तीन तलाक के तीन ऐसे किस्से जिन्हे पढ़कर किसी के भी आंख से आंसू आ जाये।
य़े भी पढ़ें
- बिहार के अपराधी बब्लू दूबे की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधी फरार
- बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?
- केजरीवाल की चुप्पी पर बोले कपिल मिश्रा 'चुप-चुप बैठे हो.. जरूर कोई बात है'
पति ने मौखिक तौर पर दिया तलाक, जेठ, देवर ने किया गैंगरेप
घटना यूपी के मुजफ्फर नगर की रहने वाली पीड़ित महिला की हैं। पीड़ित महिला की शादी 6 साल पहलें हुई थी। शादी के बाद से ही लगातार ससुराल वाले दहेज को लेकर महिला पर अत्याचार करते रहे। उससे एक कार और 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, पैसे न मिलने पर ससुराल वाले जुल्म की सारी हदें पार करने लगे।
इसी दौरान उसके पति ने मौखिक तौर पर 3 बार तलाक कहकर महिला को तलाक दे दिया और उसे घर से निकालने की कोशिश की। जब वह घर से नहीं निकली तो उसके जेठ और देवर ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उस महिला को आग के सामने कर दिया कुछ पडोसियों ने 100 नंबर पर फोन किया और पुलिस ने मौके पर जाकर महिला की जान बचाइ अभी तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बेटी पैदा होने पर दिया तलाक, गर्भवती को घर से निकाला
सहारनपुर जनपद के ननौता नगर में एक शख्स ने एक बाद एक दो बेटी पैदा हो जाने के बाद अपनी गर्भवती पत्नी शगुफ्ता को तीन बार तलाक-तलाक कह कर घर से निकाल दिया था। महिला पति से गुहार लगाती रही। रोती रही चिल्लाती रही लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। उसने अपनी गर्भवती पत्नी को हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया। परेशान होकर पीड़ित महिला शगुफ्ता ने पुलिस थाने का रुख किया। उसने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। इतना नहीं पीड़िता ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर तीन तलाक खत्म करने की अपील भी कर डाली।
इंसाफ नहीं मिला तो लगा ली फांसी
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक विवाहिता के लिए तीन तलाक जानलेवा साबित हुई। महिला को उसके पति ने शादी के एक साल बाद ही तलाक दे दिया था। महिला दस साल तक इंसाफ पाने के लिए अदालत में मुकदमा लड़ती रही और जब उसे न्याय नहीं मिला तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव मंझपुरवा निवासी रफीक की बेटी आलिया का निकाह वर्ष 2007 में उनके गांव में ही रहने वाले इमरान के साथ हुआ था।
शादी के करीब एक साल बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इमरान ने आलिया को तीन बार तलाक तलाक कहकर घर से निकाल दिया। आलिया ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मुकदमा शुरू तो हुआ लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। कोर्ट से केवल उसे तारीख पर तारीख मिलती रही. इसी बीच उसके पति इमरान ने दूसरी शादी की तैयारी कर ली। इस बात से परेशान होकर महिला ने फांसी लगा ली।