1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के अपराधी बब्लू दूबे की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधी फरार

बिहार के अपराधी बब्लू दूबे की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधी फरार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2017 11:04 am IST,  Updated : May 12, 2017 11:04 am IST

बिहार के बेतिया कोर्ट परिसर में अपराधी बबलू दूबे की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी हैं। घटना उस वक्त की हैं जब एक मुकदमे में पेशी के बाद यह कुख्यात अपराधी कोर्ट बिल्डिंग की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था...

criminal
- India TV Hindi
criminal

बिहार के बेतिया कोर्ट परिसर में अपराधी बबलू दूबे की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी हैं। घटना उस वक्त की हैं जब एक मुकदमे में पेशी के बाद यह कुख्यात अपराधी कोर्ट बिल्डिंग की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। तभी वहां पर कुछ अज्ञात अपराधी ने आकर बब्लू दूबे पर  पांच  गोली चला दी, जिससे बेतिया कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

इसी बीच  घटना की सूचना मिलते ही बेतिया के एसपी विनय कुमार कोर्ट परिसर पहुंचे। खून से लथपथ बब्लू को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, दो किशोर अपराधियों ने बब्लू दूबे पर हमला किया, और हमला करने के बाद धीरे से वो वहां से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों की तलाश कर रही हैं।

काफी सुरक्षित क्षेत्र समझे जाने वाले कोर्ट परिसर में घटित इस घटना से पूरे बेतिया शहर में सनसनी फैल गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा को सील कर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि कुख्यात बब्लू दूबे पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत सिसवा खरार गांव का रहने वाला था।

बब्लू दूबे के खिलाफ पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज जिले के कई थानों में तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उस पर दर्ज अधिकांश मामले रंगदारी, लूट, हत्या और अपहरण से संबंधित हैं। गिरफ्तारी से पूर्व इस कुख्यात अपराधी ने बिहार की पुलिस का नाकोदम कर दिया था। पुलिस को हमेशा चुनौती देते रहता था।

साल 2013 में उसकी गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमावर्ती आदापुर थाना क्षेत्र से उस समय हुई थी जब वह नेपाल जाने के फिराक में था। फिलहाल वह केन्द्रीय जेल मोतीहारी में बंद था। उसकी हत्या की खबर मिलते ही उसके सिसवा खरार स्थित पैतृक आवास पर सन्नाटा छा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत