Chandra Gochar: चंद्रमा 21 जून को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का गोचर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा। बुध की राशि कन्या में बैठकर चंद्रमा कुछ राशियों को बेहद सुखद परिणाम दिला सकते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं किन राशियों के लिए चंद्रमा का राशि बदलना लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि
चंद्रमा का गोचर आपके सुख भाव यानि चतुर्थ भाव में होगा। शुभ ग्रह चंद्रमा का आपके सुख भाव में होना आपको भी जीवन में सुखद अनुभव करवाएगा। जून के नए सप्ताह की शुरुआत आपके लिए आनंददायक रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। इसके साथ ही आमदनी में वृद्धि हो सकती है या फिर आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब था तो उसमें अच्छे बदलाव आ सकते हैं। वाहन या भूमि-भवन इस राशि के जातक खरीद सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा पाने में कामयाब होंगे।
कन्या राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगे इसलिए आपको मानसिक रूप से आप सशक्त होंगे। आपकी बौद्धिक क्षमत का विकास होगा और आप सही निर्णय ले पाने में कामयाब होंगे। कन्या राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के जो लोग साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं उनको अच्छी डील मिलने से लाभ हो सकता है। संचित धन में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही माता-पिता के स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। इस भाव को लाभ का भाव कहा जाता है। एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर आपको अचानक से धन लाभ करवा सकता है। कहीं निवेश किया था तो जबरदस्त रिटर्न मिलने के योग हैं। आप इस दौरान सही मार्गदर्शन के साथ धन का निवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों के जो मामले अटके हुए थे उनको फिर से गति मिल सकती है। सेहत में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: