1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: क्लीन स्वीप करने के साथ टीम इंडिया ने बनाया कीर्तिमान, दर्ज की 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत

IND vs AFG: क्लीन स्वीप करने के साथ टीम इंडिया ने बनाया कीर्तिमान, दर्ज की 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 20, 2026 08:53 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 08:53 pm IST

IND vs AFG: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 219 रनों के टारगेट को सिर्फ 28.4 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ये वनडे में अभी तक की गेंदों के नजरिए से 200 प्लस टारगेट में सबसे बड़ी जीत बन गई।

Rohit Sharma And Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल Image Source : PTI

भारतीय टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने अभियान का आगाज काफी शानदार तरीके से किया है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों को अपने नाम करने के साथ क्लीन स्वीप करने में सफल रही है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारतीय टीम को 219 रनों का टारगेट मिला था और इसे उन्होंने सिर्फ 28.4 ओवर्स यानी 128 गेंदों पहले ही खत्म करने के साथ वनडे इतिहास में 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत शेष गेंदों के नजरिए से हासिल की है।

200 प्लस टारगेट में वनडे में अब तक की चौथी सबसे बड़ी जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत देने का काम किया। दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी देखने को मिली। रोहित जहां 79 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए तो वहीं यशस्वी जायसवाल 110 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलने के साथ जीत दिलाकर वापस लौटे। वनडे क्रिकेट इतिहास में 200 प्लस टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में बची हुई गेंदों के नजरिए से ये अब तक की चौथी सबसे बड़ी जीत है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है जिन्होंने साल 2003 में कनाडा के खिलाफ मुकाबले में 203 रनों के टारगेट का पीछा 177 गेंद शेष रहते हुए कर लिया था।

वनडे में 200 प्लस टारगेट में गेंदों के नजरिए से सबसे बड़ी जीत

  • वेस्टइंडीज - 177 गेंद शेष बनाम कनाडा (203 रन टारगेट, साल 2003)
  • ऑस्ट्रेलिया - 144 गेंद शेष बनाम बांग्लादेश (230 रन टारगेट, साल 2011)
  • पाकिस्तान - 142 गेंद शेष बनाम भारत (217 रन टारगेट, साल 1997)
  • भारत - 128 गेंद शेष बनाम अफगानिस्तान (219 रन टारगेट, साल 2026)
  • भारत - 127 गेंद शेष बनाम श्रीलंका (217 रन टारगेट, साल 2017)

अफगानिस्तान से अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारने वाली भारत अकेली फुल मेंबर टीम

इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों ही फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। इसमें टीम इंडिया अकेली फुल मेंबर स्क्वाड है जिनको अफगानिस्तान अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में एक भी मुकाबले में मात देने में सफल नहीं हो सकी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच में कुल 18 मुकाबले सभी फॉर्मेट मिलाकर खेले गए हैं, जिसमें 16 मैचों को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है तो वहीं एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ जबकि एक मैच रद्द रहा है।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: टीम इंडिया ने वनडे में तोड़ा अपना 22 साल पुराना रिकॉर्ड, पहले ओवर में बना दिए 23 रन

पहली बार भारतीय टीम के साथ वनडे में हुआ ऐसा, रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम जुड़ा यूनिक रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल