इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केनिंग्टन ओवल लंदन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड टीम की कप्तानी संभाल रहे जो रूट जब खेल चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे तो उसमें उन्होंने अपनी पारी में जैसे ही 2 रनों का आंकड़ा पूरा किया उसी के साथ वह टेस्ट में 14000 रन भी पूरे करने में कामयाब हो गए। जो रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इस मुकाम तक पहुंचने वाले अब तक के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी ही बन पाए हैं जिसमें इससे पहले सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ही ऐसा करने में कामयाब हो सके थे।
रूट ने 302 पारियों में पूरे किए 14000 टेस्ट रन, सचिन से रह गए पीछे
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट का बल्ले से शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है जिसमें वह पिछले काफी समय से टीम के लिए प्रमुख भूमिका अदा कर रहे हैं। जो रूट ने टेस्ट में अपने 14000 रनों का आंकड़ा 302 पारियों में पूरा किया जिसमें वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर से पीछे रह गए। सचिन जिनके नाम टेस्ट में 15921 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है उन्होंने 14000 रनों का आंकड़ा 279 पारियों में पूरा किया था, जिसमें रूट को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 24 पारियां अधिक खेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हुआ तो इंग्लैंड टीम की स्थिति थोड़ा खराब जरूर थी जिसमें 463 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 182 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें दिन का खेल खत्म होने पर रूट 75 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर (भारत) - 15921 रन
- जो रूट (इंग्लैंड) - 14073 रन
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 13378 रन
- जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 13289 रन
- राहुल द्रविड़ (भारत) - 13288 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 2000 रन पूरे करने वाले रूट बने पहले खिलाड़ी
ओवल टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में जहां जो रूट ने अपने 14000 टेस्ट रन पूरे किए तो वहीं उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया। जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 14000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रूट के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियादाद का नाम है जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में कुल 1919 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें
IND vs AFG: रोहित शर्मा ने हासिल की नंबर-1 की कुर्सी, राहुल द्रविड़ को भी छोड़ दिया पीछे