1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Finance Horoscope: इस हफ्ते 3 राशियों को आर्थिक लाभ के योग, संचित धन में होगी वृद्धि, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Weekly Finance Horoscope: इस हफ्ते 3 राशियों को आर्थिक लाभ के योग, संचित धन में होगी वृद्धि, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 21, 2026 08:23 am IST,  Updated : Jun 21, 2026 08:23 am IST

Weekly Finance Horoscope 22nd June To 28th June 2026: जून के इस सप्ताह की शुरुआत में बुध का गोचर होगा वहीं मंगल वृषभ राशि में इस सप्ताह संचार कर रहे होंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों के आर्थिक पक्ष पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

Weekly Finance Horoscope- India TV Hindi
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Weekly Finance Horoscope 22nd June To 28th June 2026: जून के इस सप्ताह की शुरुआत में 22 तारीख को बुध का कर्क राशि में गोचर होगा। इसके साथ ही मंगल भी इस हफ्ते वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के साथ ही अन्य ग्रह-नक्षत्रों की चाल का भी सभी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति पर असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल। 

मेष राशि 

मंगल के गोचर के चलते आपका धन भाव सक्रिय रहेगा। इसलिए आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है। पैतृक कारोबार से आपको लाभ मिलने के योग हैं। 

वृषभ राशि

यह हफ्ता आपके जोखिम लेने की क्षमता को बढ़ा सकता है जिसके चलते आप पैसों का निवेश भी कर सकते हैं। हालांकि जोखिम फायदेमंद भी साबित हो सकता है।

मिथुन राशि

बुध के गोचर के चलते मिथुन वालों को बेहद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के जातक करियर में पदोन्नति पा सकते हैं या आमदनी में वृद्धि हो सकती है। 

कर्क राशि

कर्क वालों को कारोबार में बेहद सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आपको अच्छी डील मिलने से धन लाभ मिलने के योग हैं। संचित धन में वृद्धि के योग हैं। 

सिंह राशि

सिंह वालों का कर्म भाव इस हफ्ते सक्रिय रहेगा जिसके चलते आपको नौकरी मिलने के योग हैं और अच्छी आमदनी भी मिल सकती है। कुछ लोगों को पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। 

कन्या राशि

कन्या वालों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने के योग हैं। अगर आपने किसी से उधार लिया था दो चुका पाने में आप कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

तुला राशि 

तुला वालों आपके लाभ भाव में बुध का गोचर आपके लिए सुखद रह सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा साथ ही निवेश किए धन से लाभ मिलने के योग हैं।  

वृश्चिक राशि 

इस हफ्ते धन के मामलों में संभलकर आपको रहना होगा। किसी को भी बिना सोचे-विचार उधार न दें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। 

धनु राशि

आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपको भले ही आर्थिक लाभ न हो लेकिन किसी तरह की हानि भी आपको नहीं होगी। माता के पक्ष के लोगों से लाभ मिल सकता है।  

मकर राशि

बेवजह की चीजों पर धन खर्च करने से आपको बचना चाहिए। सही बजट बनाकर आगे नहीं बढ़ेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।  

कुंभ राशि

आपके लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। आपको किसी करीबी से धन लाभ मिलने के योग हैं। शेयर बाजार में निवेश करने वाले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। संचित धन बढ़ सकता है।

मीन राशि

इस हफ्ते आपके खर्च सप्ताहांत में अचानक से बढ़ सकते हैं। आपको सही बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा तभी आपके लिए सही रहेगा।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope: मेष-सिंह सहित 4 राशियों के लिए खुशनुमा रहेगा यह हफ्ता, धन लाभ के हैं योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।