Weekly Horoscope 22nd To 28th June 2026: जून महीने के इस सप्ताह में मंगल वृषभ राशि में संचार करेंगे वहीं सप्ताह के पहले दिन यानि 22 तारीख को बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस सप्ताह में बुध और मंगल की स्थिति का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं वहीं कुछ लोगों को सतर्कता भी अवश्य बरतनी होगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों आपकी राशि के स्वामी इस सप्ताह आपके धन भाव में रहेंगे इसलिए करियर में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। हालांकि वाणी पर थोड़ा नियंत्रण आपको रखना होगा।
वृषभ राशि
वृषभ वालों के लिए सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि मंगल के आपके प्रथम भाव में स्थिति आपमें अहंकार भी भर सकती है।
मिथुन राशि
बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। हालांकि विदेशी कारोबार में लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित हो सकता है। सरकारी क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। डिजिटल क्षेत्र में काम करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह वालों धन लाभ इस हफ्ते मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल हो सकती हैं। आपको बीते समय में किए गए प्रयासों का भी अच्छा परिणाम मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या वालों बुध इस सप्ताह आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको भी कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है।
तुला राशि
तुला वालों को आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको सही बजट बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
वृश्चिक राशि
व़श्चिक वालों को वैवाहिक संबंधों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। हालांकि कारोबार के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए प्रयास करने होंगे।
धनु राशि
धनु वालों को यह सप्ताह अच्छे अनुभव करवा सकता है। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। धन से जुड़े जो मामले अटके हुए थे वो इस हफ्ते पूरे हो सकते हैं।
मकर राशि
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अच्छा साबित हो सकता है। आपकी एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को वक्त का इस्तेमाल सही तरीके से करना होगा। आप नया मकान या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। मानसिक शांति का अनुभव कुछ लोगों को हो सकता है।
मीन राशि
मीन वालों के साहस में इस हफ्ते वृद्धि देखने को मिल सकती है क्योंकि मंगल आपके पराक्रम भाव में होंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सेहत भी अच्छी रहेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: