IND A vs SL A Tri Series: इंडिया ए की टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 66 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 94 रनों की पारी खेली। उन्होंने महज 29 गेंदों का सामना किया और अपने शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रनों का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। सदीरा समरविक्रमा ने 52 रन बनाए। वहीं वानुजा सहन ने 62 रनों की पारी खली।
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगथास मथुलन
वैभव पिछले सप्ताह श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद भी सुर्खियों में आ गए थे। उस मैच में इंडिया ए को सुपर ओवर में नाटकीय हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले के खत्म होते ही वैभव और श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलमबागे के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस नोकझोंक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस बार फाइनल में वैभव ने पहली ही गेंद से लंका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।