प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपे वांछित अपराधी इंद्रजीत सिंह यादव और उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसते हुए भारी मात्रा में नकदी और विलासिता का सामान जब्त किया है। 26 और 27 दिसंबर को दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक सहित 10 ठिकानों पर चलाए गए एक बड़े तलाशी अभियान के बाद यह कार्रवाई सामने आई है।
जब्त की गई संपत्ति
- 5 लग्जरी कारें
- 17 लाख रुपये की नकद राशि
- संदिग्ध लेन-देन से जुड़े बैंक लॉकर
- आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और डेटा
Image Source : Reporterछापेमारी में 17 लाख रुपये की नकद राशि बरामद
किसके खिलाफ हुई कार्रवाई?
यह मामला इंदरजीत, उसके साथियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अन्य संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत चल रहे धन शोधन मामले से संबंधित है।
हरियाणा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंदरजीत के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, निजी वित्तदाताओं द्वारा दिए गए ऋणों के जबरन निपटान, धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध भूमि हड़पने और हिंसक अपराधों जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के लिए शस्त्र अधिनियम, 1959, बीएनएस, 2023 और आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत 15 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं और आरोपपत्र दाखिल किए हैं।
Image Source : Reporterछापेमारी में पांच लग्जरी कारें बरामद
ED के अनुसार, इंदरजीत के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, निजी वित्तदाताओं द्वारा दिए गए ऋणों के जबरन निपटान, धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध भूमि हड़पने और हिंसक अपराधों जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के लिए आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं।
ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी की तारीफ कर कांग्रेस में घिरे दिग्विजय, अब राहुल ने बोला-'आप अपना काम कर गए'
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के भाई-भाभी लड़ेंगे BMC चुनाव, BJP ने दोनों को दिया टिकट
Latest India News