1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के भाई-भाभी लड़ेंगे BMC चुनाव, BJP ने दोनों को दिया टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के भाई-भाभी लड़ेंगे BMC चुनाव, BJP ने दोनों को दिया टिकट

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 29, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 02:41 pm IST

बीजेपी की पहली लिस्ट में महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार के 2 लोग शामिल हैं। बीजेपी ने राहुल नार्वेकर के भाई और भाभी को चुनाव में उतार दिया है।

harshita narvekar makrand narvekar- India TV Hindi
हर्षिता नार्वेकर और मकरंद नार्वेकर। Image Source : REPORTER INPUT

BMC चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में जिन 66 प्रत्याशियों को टिकट मिला है उसमें महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार के 2 लोग भी शामिल हैं। राहुल नार्वेकर के भाई और भाई की पत्नी भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। साउथ मुम्बई के कोलाबा के वार्ड नंबर 226 से मकरंद नार्वेकर को बीजेपी ने टिकट दिया है, जो कि राहुल नार्वेकर के भाई हैं। वार्ड नंबर 227 से हर्षिता नार्वेकर को बीजेपी से टिकट मिला है, जो राहुल नार्वेकर की भाभी हैं।

वहीं, आपको बता दें कि इस लिस्ट में दिग्गज नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया का नाम भी शामिल है। नील को मुलुंड पश्चिम में बीएमसी के वॉर्ड 107 से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

कोलाबा से विधायक हैं राहुल नार्वेकर

राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह विधानसभा क्षेत्र मुंबई का हिस्सा है। राहुल इससे पहले शिवसेना का हिस्सा थे, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था और वह एनसीपी में शामिल हो गए थे। हालांकि, एनसीपी के टिकट पर उन्हें मावल सीट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन इसके बाद पार्टी के साथ बने रहे। फिर उन्हें स्पीकर का अहम पद दिया गया।

टिकट बंटवारे पर कई दलों में बवाल

बीजेपी ने महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए शिवसेना के साथ अधिकतर सीटों पर गठबंधन बरकरार रखा है। वहीं, अजित पवार अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ सीटों पर उन्होंने शरद पवार गुट के साथ गठबंधन भी किया है।

बीजेपी से पहले अजित पवार की एनसीपी भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। एनसीपी में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिलने पर बवाल हो रहा है। कई कार्यकर्ता नवाब मलिक से नाराज हैं। एनसीपी की लिस्ट में ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिलने से उनके अंदर नाराजगी है। वहीं, बीजेपी के भी कई कार्यकर्ता नाराज हैं।

पुणे में उद्धव ने कांग्रेस का हाथ थामा

शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के गठबंधन की पुणे में ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। दोनों पार्टियां मिलकर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव लड़ेंगी। सतेज पाटिल और सचिन अहीर ने इसकी ऑफिशियल घोषणा की है। पुणे म्यूसिपल कॉर्पोरेशन की कुल 160 सीटों में से 60 सीट कांग्रेस और 45 सीट उद्धव गुट चुनाव लड़ेगा। बाकी 55 सीटों पर दोनो पार्टियों में फिर से चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें-

बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, किरीट सोमैया के बेटे को भी मिला टिकट

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल, पिंपरी चिंचवड़ चुनाव में एक साथ आया 'पवार परिवार'; गठबंधन का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।