A
Hindi News भारत राष्ट्रीय मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने PM मोदी से फोन पर की बात, अगले हफ्ते भारत आएंगे नवीनचंद्र रामगुलाम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने PM मोदी से फोन पर की बात, अगले हफ्ते भारत आएंगे नवीनचंद्र रामगुलाम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री और पीए मोदी के बीच फोन पर बात हुई है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बता दें कि मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम अगले सप्ताह भारत आने वाले हैं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने PM मोदी से फोन पर की बात।- India TV Hindi Image Source : FB/NARENDRAMODI मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने PM मोदी से फोन पर की बात।

नई दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने सोमवार को पीएम मोदी ने फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम से कहा कि वह अगले सप्ताह 'एआई इम्पैक्ट' सम्मेलन के लिए भारत में उनका स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि राजधानी दिल्ली में 'एआई इम्पैक्ट' अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन 15 से 20 फरवरी तक होना है।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट 

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से हुई बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "मेरे मित्र, प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का फोन आने पर खुशी हुई। हमने पिछले साल वाराणसी में अपनी यादगार बैठक के बाद से भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। हमारे दोनों देशों को एकजुट करने वाले विशेष, ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मैं अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।"

दिल्ली में होगा एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन

बता दें कि राजधानी दिल्ली में 'एआई इम्पैक्ट' अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन 15 से 20 फरवरी तक होना है। इसमें 19 फरवरी को भारत मंडपम में मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम के साथ-साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। पिछले महीने, दिल्ली सरकार ने पीडब्ल्यूडी और अन्य नागरिक निकायों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाएं जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान निर्धारित मानकों से बेहतर हों। अधिकारियों ने बताया कि शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी प्रतिनिधियों, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और एआई क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के अपने परिवारों के साथ दिल्ली आने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें-

हाईवे घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में निकला नोटों का ढेर; करोड़ों में कैश बरामद

Latest India News