A
Hindi News झारखण्ड मासूम बेटे की हत्या के बाद पति-पत्नी ने लगाई फांसी, 2 लाख के कर्ज से थे परेशान

मासूम बेटे की हत्या के बाद पति-पत्नी ने लगाई फांसी, 2 लाख के कर्ज से थे परेशान

बोकारो में एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने किराए के मकान में मृत पाए गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनका दो साल का बेटा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

झारखंड के बोकारो जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के सेक्टर-9 (ए) इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने किराए के मकान में मृत पाए गए हैं। मृतकों में पति-पत्नी और उनका दो साल का बेटा शामिल है। पुलिस को संदेह है कि आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव की वजह से इस आत्मघाती कदम को उठाया गया है। यह घटना हरला पुलिस थाना क्षेत्र की है। 

बोकारो नगर के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आलोक रंजन ने बताया कि बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे के अंदर का दृश्य भयावह पाया। बच्चे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जबकि दंपति के शव छत की एस्बेस्टस शीट को सहारा देने वाली पाइप से लटके हुए मिले। मृतकों की पहचान कुंदन कुमार तिवारी (36), रेखा कुमारी (32) और बेटे श्रेयांश कुमार के रूप में हुई है।

कर्ज का दलदल बना मौत का कारण?

शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या की मुख्य वजह भारी कर्ज बताई जा रही है। मकान मालिक और पड़ोसियों के मुताबिक, मृतक कुंदन कुमार तिवारी ने कई लोगों से पैसे उधार लिए थे। मकान मालिक का कहना है कि कुंदन पर लगभग 2 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने में वह पूरी तरह असमर्थ था और इसी तनाव में रहता था।

पुलिस की शुरुआती थ्योरी

पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि दंपति ने पहले अपने मासूम बेटे श्रेयांश की सोते समय तकिया से मुंह दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में रेड, लंदन में जब्ती... ED की कार्रवाई में मिला करोड़ों का खजाना, नकद और सोने-हीरे के जेवर देख फटी रह जाएंगी आंखें!

VIDEO: 80 लाख में बिकती थी किडनी...देने वाले को मिलता था 5 लाख, एक किसान की वजह से हुआ पर्दाफाश