A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हर रोज कॉफी के फायदे और नुकसान

हर रोज कॉफी के फायदे और नुकसान

भारतीय समाज में भी धीरे धीरे कॉफी पीने का चलन बढ़ रहा है. रिसर्चरों के मुताबिक कॉफी से दिमाग, त्वचा और शरीर को कई फायदे होते हैं. लेकिन इसकी लत भी अच्छी नहीं.

त्वचा के कैंसर का कम खतरा

ऐसा सिर्फ महिलाओं के लिए ही है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने 1,12,897 महिलाओं और पुरुषों पर 20 साल के आंकड़ों का अध्ययन करके पाया कि वे महिलाएं जो हर रोज करीब तीन कप कॉफी पीती हैं उन्हें त्वचा का कैंसर होने का कम खतरा होता है.

स्टैमिना में मदद

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कैफीन से रक्त में फैटी एसिड का संचार होता है, जिसे एथलीट्स की मांसपेशियां सोख लेती हैं और दौड़ते समय ईंधन की तरह इस्तेमाल करती हैं.

डायबिटीज में मदद

अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की एक स्टडी के मुताबिक दिन में तीन से चार कप कॉफी पीने से टाइप टू डायबिटीज का 50 फीसदी खतरा घट जाता है.

स्वस्थ दिमाग

साउथ फ्लोरिडा और मियामी यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने एक स्टडी में पाया कि 65 साल से ज्यादा उम्र के जो लोग नियमित रूप से कॉफी पीते हैं उन्हें अल्जाइमर का कम खतरा रहता है.

Latest Lifestyle News