अति अच्छी नहीं
"कॉफी तंत्रिकाओं के लिए बुरी है", ऐसी बातें हम अक्सर सुनते हैं. लेकिन रिसर्चरों का कहना है कॉफी ज्यादा ही बदनाम है. असल में कॉफी कैंसर को दूर रखने में मदद करती है. लेकिन कहते हैं ना किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं.
लत ना लग जाए
कॉफी में कैफीन होता है. यह रासायनिक पदार्थ दिल की धड़कन बढ़ाता है. नसों को शरीर में तो चौड़ा कर देता है लेकिन दिमाग में खून ले जानी वाली नसों को संकरा. कॉफी की लत भी पड़ सकती है. कॉफी पीना बंद करने पर सिर दर्द भी हो सकता है.
स्मार्ट रहें
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉफी पीकर आप ज्यादा चुस्त, दरुस्त और स्मार्ट रह सकते हैं. टाइम पत्रिका के रिपोर्टर मिषाएल लेमोनिक के मुताबिक, "अगर आप कम सोते हैं और कॉफी पीते हैं, हर वह काम जो आप करेंगे, बेहतर होगा. प्रतिक्रिया, चौकन्ना रहना, एकाग्रता, तर्कसंगत होने जैसे सभी मुश्किल काम जो अक्लमंदी से जुड़े हुए हैं."
Latest Lifestyle News