पान के पत्ते को खाने से हो सकता है मुंह के कैंसर से निजात
पान के पत्ते को खाने से हो सकता है मुंह के कैंसर से निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 27, 2015 10:46 pm IST, Updated : Nov 27, 2015 11:02 pm IST
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार की पूजा-अर्चना हो या फिर बरातियों का स्वागत करना हो तो सबमे पाम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। पान एक ऐसी चीज है जो आज
मुंह के छालों के लिए पान बहुत फायेदेमंद होता है। छाले पड़ने पर पान के रस को देशी घी से लगाने पर प्रयोग करने से फायदा होता है।
पान के पत्ते का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी सहायक होते हैं। और इसे एंटी डायबिटिक गुण के रुप में भी जाना जाता है।
सांस की नली में दिक्कत होने पर पान का तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद है। इसके लिए पान के तेल को गर्म करके सोते वक्त सीने पर लगाने से श्वास नली की बीमारियों से निजात मि जाता हैं।
अगर आपके सिर में दर्द हो रहा हो तो इसके लिए पान के पत्ते लाभकारी हो सकते है। इसके लिए माथे पर पान के पत्तों का पेस्ट लगाएं।
अगर आपको मसूड़ों से खून आ रहा हो तो इसके लिए पान के पत्तों को पानी में उबालकर उन्हें मैश कर लें। इन्हें मसूड़ों पर लगाने से खून बहना बंद हो जाता है।